Arunachal
Pradesh
Jail
Break:
अरुणाचल
प्रदेश
में
सनसनीखेज
जेल
ब्रेक
की
खबर
सामने
आई
है।
यहां
दो
कैदी
जेल
तोड़कर
फरार
हो
गए
हैं,
जिसमे
एक
एनएससीएन
(के)
का
खुंखार
आतंकी
भी
शामिल
है।
दोनों
कैदी
अरुणाचल
प्रदेश
के
तिरप
जिले
में
स्थित
खोनसा
जेल
में
बंद
थे,
लेकिन
दोनों
जेल
से
भागने
में
सफल
हो
गए
हैं।
कैदियों
ने
ड्यूटी
पर
तैनात
संत्री
को
उसी
की
सर्विस
राइफल
छीनकर
गोली
मार
दी
और
वहां
से
भाग
गए।
पुलिस
अधिकारी
ने
बताया
कि
जो
दो
कैदी
जेल
से
भागे
हैं
उनके
नाम
रोकसेन
होमचा
लोवांग
और
तितपू
कितन्या
है।
अरुणाचल
प्रदेश
पुलिस
के
पीआरओ
रोहित
राजबीर
सिंह
ने
बताया
कि
दोनों
ही
कैदी
जेल
में
अपनी
सजा
काट
रहे
थे।
राजबीर
सिंह
ने
बताया
कि
आरोपी
रोकसेन
होमचा
लोवांग
एनएससीओन
(के-एनएस)
से
जुड़ा
था,
जबकि
दूसरा
कैदी
तितपू
कितन्या
है,
दोनों
ने
कॉन्स्टेबल
वांगनियाम
बोसाई
से
उनकी
एके
47
छीन
ली
और
फिर
उनपर
चला
दी।
इसके
बाद
दोनों
यूटीपी
सेल
से
भाग
गए।
कॉन्स्टेबल
बोसाई
इस
हमले
में
शहीद
हो
गए।
उन्हें
डिब्रूगढ़
मेडिकल
कॉलेज
में
भर्ती
कराया
गया
था,
जहां
डॉक्टरों
ने
उन्हें
मृत
घोषित
कर
दिया
था।
इस
मामले
में
कानूनी
कार्रवाई
का
जा
रही
है,
साथ
ही
दोनों
कैदियों
को
पकड़ने
के
लिए
ऑपरेशन
चलाया
जा
रहा
है।
Oneindia की ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए . पाएं न्यूज़ अपडेट्स पूरे दिन.
Allow Notifications
You have already subscribed
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप नई दिल्ली Kisan Credit Card: केंद्र सरकार किसानों को लाभ…
Image Source : TWITTER फजलुर रहमान के समर्थक इस्लामाबाद के रेड जोन में घुसे पाकिस्तान…
Image Source : IPLT20.COM स्टीफेन फ्लेमिंग और एमएस धोनी आईपीएल 2023 का सीजन अभी तक…
Almond Benefits : बादाम हमारी हेल्थ के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. बादाम में पोषक की…
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप Nirahua – Amrapali Hot Romance Video : भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri…
हाइलाइट्ससितवे कस्बे के पास 209 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं सबसे बड़े…