
नई दिल्ली: Rail Coach Factory Apprentice Recruitment 2023: ऐसे कई कैडिडेंट हैं जो भारतीय रेल में अपने लिए नौकरी की तलाश करते रहते हैं, जिससे हम यहां पर डेली सरकारी नौकरियों के बारे में खबरों यहां पर लाते रहते हैं, आज हम आप के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जानकारी लाए हैं, जिससे आप अप्लाई कर सकते हैं।
दरअसल आप को बता दें कि रेलेव कोच फैक्ट्री, कपूर्थला ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस अप्रेंटिस भर्ती (Rail Coach Factory Apprentice Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 550 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में यहां पर योग्यता संबधी जानकारी को जानकर इच्छुक कैडिडेंट अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि कैडिडेंट को ध्यान रखना चाहिए लास्ट डेट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।
RCF Apprentice Recruitment 2023 की वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 550
- फिटर- 215 पद
- वेल्डर- 230 पद
- मैकेनिस्ट-5 पद
- पेंटर- 5 पद
- कारपेंटर- 5 पद
- इलेक्ट्रीशियन- 75 पद
- एसी एंड आरईएफ मैकेनिक- 15 पद
RCF Apprentice Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण डेट
एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है।
RCF Apprentice Recruitment 2023 में शैक्षिक योग्यता
अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई करने वाले कैडिडेंट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की हो या फिर समकक्ष का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। आरसीएफ अप्रेंटिस भर्ती 2023 में योग्यता के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।
RCF Apprentice Recruitment 2023 उम्र सीमा
इसमें कैडिडेंट की आयु सीमा 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
RCF Apprentice Recruitment 2023 में फीस
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने वाले कैडिडेंट को एप्लीकेशन फीस के रूप में 10 रुपये देने होंगे। ध्यान दें कि फीस केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा की जाएगी।
RCF Apprentice Recruitment 2023 में ऐसे होगा सिलेक्शन प्रोसेस
अप्रेंटिस पदों पर कैडिडेंट को चयनित करने के लिए 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंको के आधार पर उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैडिडेंट नोटिफिकेशन को पढ सकते हैं।
RCF Apprentice Recruitment 2023 में कैसे करें अप्लाई
अगर आप इस पद के लिए योग्यता को रखते हैं, तो यहां पर बताई गई जानकारी को पढ़ कर कैडिडेंट को सलाह दी जाती हैं कि लास्ट डेट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।