Adani Vs Musk:अडानी के सामने मस्क हुए पस्त, इस मामले में बने नंबर 1


नई दिल्ली: अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) की बादशाहत कायम है। सिर्फ भारत नहीं, दुनियाभर में उनका डंका बज रहा है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी भले ही एलन मस्क ( Elon Musk) से पीछे हो, लेकिन बीते एक साल में उन्होंने ट्विटर के सीईओ को पछाड़कर नया मुकाम हासिल कर लिया है। साल 2022 में एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद एलन मस्क ने नेटवर्थ में लगातार गिरावट आ रही है। एक साल में मस्क ने 114 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवा दी, जबकि भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की कमाई में जबरदस्त उछाल आया।

​मस्क हुए फ्लॉप, अडानी चमके

96360590

साल 2022 के अडानी समूह के चैयरमैन गौतम अडानी के लिए जबरदस्त फायदेमंद साबित हुआ है। साल 2022 में उन्होंने ना केवल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स का जगह हासिल कर ली, बल्कि इस साल सबसे ज्यादा करने वाले बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 49 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में गौतम अडानी नंबर 1 बन गए हैं। जबकि ट्विटर, स्पेसएक्स, टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए हैं।

​नीचे लुढके एलन मस्क

96360596

अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क टॉप 10 के निचले पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ला किंग एलन मस्क की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट हुई है। साल 2022 में मस्क से 109 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। ट्विटर खरीदने के बाद से लगातार उनकी संपत्ति में ये गिरावट दर्ज की जा रही है। मस्क ने एक साल की भीतर टेस्ला के 40 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए। मात्र तीन दिन में ही उन्होंने 22 मिलियन शेयर बेच दिए। एलन मस्क की संपत्ति में आई इस गिरावट के बाद उनके पास कुल 156 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है। हाल ही में उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज गंवाया। साल 2022 में उनकी कमाई सबसे कम रही है।

​गौतम अडानी की बादशाहत

96360593

अहमदाबाद के कारोबारी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 60 साल के अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति हैं। उनसे ऊपर एलन मस्क ($156बिलियन ) और बर्नार्ड अरनॉल्ट ($163 बिलियन ) है। साल 2022 में अडानी की संपत्ति में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल उन्होंने 49 बिलियन डॉलर की कमाई की और उनकी कुल संपत्ति 125 अरब डॉलर (10.34 लाख करोड़ रुपये) हो गई। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 88.2 अरब डॉलर है।



Source link