Aaj Ka Rashifal 27 January 2023: शुक्रवार को इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी धन की प्राप्ति


Horoscope- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आज का राशिफल 27 जनवरी 2023

Aaj Ka Rashifal 27 January 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शुक्र, शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इस प्रवेश के साथ घी, गुड, शक्कर, खांड, सरसों, अलसी, अरण्डी, सोना और चांदी में तेजी आएगी। आज दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।

मेष राशि

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत से आपके कामों की पहचान होगी, जिससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और भविष्य में आपको प्रगति के अनगिनत मौके मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर भी लोग आपका सम्मान करेंगे। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं पर आपकी बुद्धि से योजना को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। और करियर में मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। 

  • शुभ रंग- मैहरून
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपको आपके कार्यक्षेत्र में आमदनी के नये अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमीन या मकान में निवेश के लिए सोच सकते हैं, लेकिन आपको सोच समझकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। परिवार में किसी बड़े आयोजन का प्लान बन सकता है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। आज का दिन छात्रों के लिए बढ़िया है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन लकी साबित होगा। आज आपके लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में आपको पदोन्नति के साथ आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, यह खबर आज आपको मिल सकती है। पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आपको आज मुक्ति मिल सकती है और आप तरोताजा महसूस करेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज मौके मिलने की संभावना है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों को नौकरी के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको कारोबार में आपको मेहनत के अनुसार बढ़ोतरी मिलेगी । प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रगति के नये रास्ते खुलेंगे। उन्हें करियर में लाभ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रह सकता है। आज आपकी कार्यक्षमता बहुत अच्छी रहेगी। आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने साहस और पराक्रम से कुछ ऐसा करेंगे जिससे उच्च अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं और आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आज व्यापार से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी तंदुरुस्ती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। पब्लिक सेक्टर में काम करने वालों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आज व्यापारी वर्ग के लिए आमदनी बढ़ने की संभावना बन सकती है, आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी कल्याणकारी अभियान से जुड़ सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा, आप दोनों की अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी रह सकती है। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रह सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा परन्तु आज आप अपने सेहत का विशेष ध्यान रखें। आज उनके लिए सफलता के योग बन रहें हैं। अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। आज नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी । व्यवसाय से जुड़े लोगों को उनके व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति मिलेगी। संतान के करियर से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आप प्रसन्न हो सकते हैं । आगे की पढ़ाई के लिए आप अपने बच्चे को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में भेज सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन सुख और शांति पूर्वक बीतेगा। आज आपकी पारिवारिक और मानसिक शांति बनी रहेगी। यदि आप अपनी नौकरी को बदलने की बात सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है प्रयास कर सकते हैं, निश्चित रूप से आपको अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। अचानक आप कहीं यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं जिसमें धन खर्च हो सकता हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। 

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि 

आज का दिन बेहतरीन रह सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप जीवन में कामयाबी की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको नौकरी में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आज सहकर्मियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपका वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला हो सकता है। परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं नौकरी करने वालों के लिए आज अच्छा दिन है, आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। आज आपको अपने कुटुम्ब का पूरा साथ मिलेगा। आज अपने निवास परिवर्तन की बात सोच सकते हैं । जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज आपको मिल सकता है। आज कहीं यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आज आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता लाएं तो अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बहुत बढ़िया रह सकता है। आज आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आज के दिन तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आज आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें किसी पुस्तक के लिए सम्मानित किया जा सकता है। 

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहा सकता है, आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए योगाभ्यास करें। आज परिश्रम करने वालों को उनके रोजगार में अच्छी सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल सिद्ध हो सकता है, परन्तु आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशालोग विदेश यात्रा पर जा सकते है। आज प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको असीम सुख मिलेगा। 

  • शुभ रंग-  गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Aaj ka Panchang 27 January 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

शादीशुदा महिलाएं क्यों पहनती हैं चूड़ियां? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

बागेश्वर धाम सरकार पर हंगामा क्यों है बरपा? जानिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सच क्या है

More Rashifal News





Source link