7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी होंगे मालामाल, डीए बढ़ोतरी के बाद बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी इतने हजार रुपये – Times Bull


नई दिल्लीः अगर आपके घर-परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी है तो फिर यह खबर बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। मोदी सरकार ने हाल में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर एक खुशखबरी दी थी, जिसका बढ़ा हुआ पैसा 1 जुलाई से मिलेगा। इस बीच इन लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जिसे जानकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ता(डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसका लाभ करीब सवा करोड़ कर्मचारी और पेंशनधारकों को होगा। यह वृद्धि 2023 के लिए होना तय मानी जा रही है, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। केंद्र सरकार ने अभी ऑफिशियल तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़े स्तर पर खूब दावा किया जा रहा है।

  • इतने प्रतिशत हो जाएगा डीए

मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा करती है तो फिर 42 फीसदी हो हो जाएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। डीए बढ़ने के बाद बेसिक सैलरी में करीब 8,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे कर्मचारियों को सालाना मोटा मुनाफा देखने को मिलेगा।

  • कितने रुपये बढ़ जाएगी बेसिक सैलरी, जानिए कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी                      18,000 रुपए
नया महंगाई भत्ता                                              (42%) 7560 रुपए/महीने
अबतक महंगाई भत्ता                                          (38%) 6840 रुपए/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                                  7560-6840 = 720 रुपए/महीने
सालाना सैलरी में इजाफा                                   720X12= 8640 रुपए

जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचरियों और पेंशनधारकों के डी में चार फीसदी की बंपर बढ़ोतरी की थी। इसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। तभी से कयास लगाए जा रहे है कि केंद्र सरकार अब जल्द ही अगले साल मिलने वाले डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है।



Source link