7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं ठिकाना, डीए में बढ़ोतरी पर आया चौंकाने वाला अपडेट – Times Bull


नई दिल्लीः मार्च वित्तीय साल का आखिरी महीना माना जाता है, जिसमें प्राइवेट कर्मचारियों के साथ-साथ सरकारी नौकरी करने वालों के लिए भी बड़े ऐलान की उम्मीद बनी रहती हैं। ज्यादातर निजी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां तो मार्च में ही इंक्रीमेंट की सूची तैयार करती हैं। इस बार सरकारी विभाग में काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को भी एक बड़ा गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा किया जाना संभव माना जा रहा है, जिसका अभी आधिकारिक तौर पर तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में 30 मार्च तक का दावा किया जा रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में होगी बंपर बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर सरकार की ओर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है तो फिर यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। सरकार हर साल दो बार डीए में बढ़ोतरी होती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती है तो फिर इसकी दरें जनवरी से लागू मानी जाएंगी।

फिटमेंट फैक्टर में होगा तगड़ा इजाफा

मोदी सरकार डीए के अलावा जल्द ही फिटमेंट फैक्टर का भी गिफ्ट कर्मचारियों को दे सकती है। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.6 फीसदी कर सकती, जिसके बाद सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है। इसके बाद अगर आपकी सैलरी 18 हजार रुपये है तो फिर बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी, जिससे सालाना करीब एक लाख रुपये का फायदा होगा।



Source link