नए अवतार में दिलों पर राज करने आ रही 2023 Honda City Facelift, लुक और फीचर्स में हुए ये तगड़े बदलाव – Times Bull


नई दिल्ली: 2023 Honda City Facelift: अगर कार को खरीदने वाले ग्राहकों से पूछा जाए तो इस सेडान सेगमेंट में कौन सी ऐसी बेहतरीन कार है, तो इसकी जबाब हौंडा सिटी सेडान कार के रुप में होगा। ये कार लुक, डिजाइन और फीचर के मामले में मार्केट में मौजूद अन्य कारों को पछाड़ देती है।

वही पिछले महीने आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2023 में ऐसी कई कंपनियों ने गजब लुक, फीचर के साथ गाड़ियों को पेश किया है। जिसे देखते ही नजरें नहीं हट रही थी। इसी को देखते हुए कार मेकर कंपनी होंडा ने अपने पोर्टफोलियो में मौजूद हौंडा सिटी को नई 2023 हौंडा सिटी फेसलिफ्ट को लांच करने जा रही है।

आप को बता दें कि कंपनी ने हौंडा सिटी ने भी अब अपनी नई 2023 हौंडा सिटी फेसलिफ्ट  ( 2023 Honda City facelift) पेश करने का फैसला कर लिया है जिसके बाद से अन्य कंपनियों में खलबली मच गई है।

नई 2023 Honda City facelift में आपको कई सारे एडवांस और स्मार्ट फीचर के साथ साथ नया लुक और डिजाइन देखने को मिलेगा, लेकिन नई कार को खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा कीमत में चुकानी होगी। नई 2023 हौंडा सिटी फेसलिफ्ट में आपको क्या क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलने वाले है यहां पर नजर डालतें है।

हाल ही में नए 2023 Honda City facelift का एक इमेज सामने आई है, जिसमें कंपनी ने ट को नया लुक और डिजाइन देने की कोशिश कंपनी द्वारा की गई है। इसमें कई बेहतरीन और शानदार के साथ-साथ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं हालांकि ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, बताया जा रहा है कि कंपनी इस 2 मार्च 2023 को लॉन्च करने वाली है।

नई 2023 Honda City facelift का पॉवरट्रेंन और माइलेज

कंपनी 2023 Honda City Facelift को दो इंजन में ला रही है  जिनमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 121 bhp की पावर जेनरेट करेगा। वहीं, 1.5 लीटर एटकिंसन साइकल पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 126 bhp की पावर जेनरेट करेगा। वही माइलेज मामले में सिटी के पेट्रोल मॉडल्स 18.4kmpl और पेट्रोल हाइब्रिड वेरिएंट 26.5kmpl तक की माइलेज देंगे।

नई 2023 Honda City facelift कीमत

होंडा सिटी सेडान की मौजूदा कीमत 11.87 लाख रुपये से लेकर 15.62 लाख रुपये तक जाती है। और City Hybrid ZX eHEV ‌वेरिएंट की कीमत 19.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। नई मॉडल में कार कीमत बढ़ना तय है।



Source link